जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन क्षेत्र के सैना गांव की पहाड़ियों में 30 दिसंबर से गायब हुई मादा पैंथर नागिन का 9 दिन बाद भी कोई सुराग नहींं मिला. पैंथर नागिन तीन शावकों को जन्म देने के बाद लापता हो गई है जिसे आखिरी बार एक जनवरी को देखा गया था. उस समय उसके मुंह से खून टपक रहा था और उसके पांव भी चोटिल थे. उसके बाद से ही वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है. मादा पैंथर के तीनों शावक अब जोधपुर में स्वस्थ बताया जा रहे हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं. मादा पैंथर को खोजने के लिए वन्यजीव प्रेमियों के साथ विभाग की रेस्क्यू टीमें लगी हुई हैं. उदयपुर के मुख्य वन जीव संरक्षक राहुल भटनागर ने बताया कि विभाग की ओर से तलाश जारी है और उन्हें नागिन के मिलने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि सर्दियों में पैंथर 15 दिन तक बिना कुछ खाए-पिए रह सकता है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2SNllNo

No comments:
Post a Comment