धौलपुर जिले के पचगांव पुलिस चौकी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को तड़के गोवंश से भरे ट्रक को जब्त किया. पकड़े गए ट्रक से पुलिस ने 20 गोवंश मुक्त कराए, जिनको तीर्थराज मचकुंड स्थित गोशाला में छोड़ा गया. पचगांव चौकी प्रभारी घनश्याम सिंह ने कि तड़के 5 बजे सूचना मिली कि बाड़ी के जंगलों से गोवंश को भरकर ट्रक नंबर संख्या UP -77 एएन-5171 से यूपी के इटावा ले जाया रहा है. चौकी क्षेत्र के छावनी रोड पर नाकेबंदी कराई गई, जहां बाड़ी की तरफ से आते हुए ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो गाड़ी गोवंश से भरी पाई गई. तलाशी के दौरान मौके से इटावा निवासी फ़क़रुल एवं इलियाफ को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2H2RcYQ

No comments:
Post a Comment