दौसा में गुरुवार से राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू होगी. इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 33 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी. राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता 13 जनवरी तक चलेगी. इस नॉक आउट प्रतियोगिता के लिए दौसा शहर के 3 मैदानों का चयन किया गया है. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मान क्लब मैदान पर आयोजित होगा. प्रतियोगिता के अन्य मैच भवानी क्लब मैदान और पीजी कॉलेज मैदान पर भी होंगे. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को देखते हुए दौसा में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और मैदानों को अच्छी तरह तैयार किया जा रहा है. प्रतियोगिता के सचिव प्रीतपाल सिंह ने बताया कि दौसा में हो रही इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा और परफॉर्मेंस के आधार पर प्रदेश की एक टीम बनाई जाएगी. इस टीम को संतोष ट्रॉफी में खेलने का मौका मिलेगा. उन्होंने बताया कि 7 फरवरी से 12 फरवरी तक महाराष्ट्र में संतोष ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा. (रिपोर्ट- आशीष)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2AEDgih

No comments:
Post a Comment