बीकानेर के जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने दंतौर ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र में मंगलवार की रात चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. खाजूवाला पंचायत समिति के तहत आने वाली दंतौर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर गौतम ने बिजली, पानी सहित कई जनसमस्याओं के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए और मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण करा दिया. जिला कलेक्टर को अपनी समस्या बताने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुचे थे. सरपंच राकेश चितलांगिया ने दंतौर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों के रिक्त पद भरने, जलदाय विभाग की जर्जर पानी टंकी की मरम्मत करवाने, नहर के पास बनी जल भंडारण की बड़ी डिग्गी को नहर से जोड़वाने की मांग रखी. इस दौरान खाजूवाला के उपखंड अधिकारी रमेश देव, तहसीलदार सूरजभान बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2RFec4d

No comments:
Post a Comment