इंडिया गॉट टैलेंट के विजेता जावेद ने सिरोही में भी दिखाई हाथ की सफाई - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 10 January 2019

इंडिया गॉट टैलेंट के विजेता जावेद ने सिरोही में भी दिखाई हाथ की सफाई

इंडिया गॉट टैलेंट के विजेता जावेद खान नए साल में सिरोही जिला स्थित अपने गांव पहुंचे. जावेद के पिता मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाते हैं. जावेद पिता आलम खान व मां शमीम बानो के साथ मुंबई में ही रहते हैं. इंडिया गॉट टैलेंट शो का विजेता बनने के बाद जावेद सिरोही जिला स्थित अपने गांव वासडा और ननिहाल उन्दरा गांव पहुंचे. उन्दरा गांव में नानी, मामा समेत परिवार के सदस्यों को जावेद ने हाथ की सफाई दिखाई. ताश के पत्तों से ऐसे-ऐसे खेल दिखाए कि सब उनके जादू की तारीफ करते रहे. पिछले वर्ष के अंतिम दिन जावेद ने इंडिया गॉट टैलेंट के 8 वें सीजन का खिताब जीता था. हैरत की बात यह है कि उन्होंने यू -ट्यूब पर वीडियो देखकर जादू सीखा और इंडिया गॉट टैलेंट के 8 राउंड पूरे करने के बाद फिनाले तक पहुंचे. विजेता बनने पर जावेद को कार व 25 लाख रुपए पुरस्कार में मिले थे. (रिपोर्ट- शरद टाक)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2H0zPbc

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages