भरतपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो प्रदेश सरकार के बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय का है, जहां इंटर्नशिप कर रही लड़कियां अपने स्कूल के शिक्षकों व डीग के पुलिस के सीओ व उपखण्ड अधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप लगा रही हैं. ये कह रही हैं कि स्कूल के शिक्षक हमारे साथ अभद्रता करते हैं, हम सब अनुचित जाति की हैं इसलिए हमें पानी नहीं पीने दिया जाता है और कहा जाता है कि आपके लिए दूसरा पानी रखा जाएगा. लड़कियां कह रही हैं कि इसकी शिकायत लेकर हम लड़कियां जब डीग पुलिस के सर्किल ऑफिसर से मिलीं तो उन्होंने भी गलत व्यवहार किया और उनको मुर्गा बनाने की धमकी दी. इस वायरल वीडियो के वारे में जिले के अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खींची ने बताया कि अभी इस मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है लेकिन पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2RCGKvw

No comments:
Post a Comment