भरतपुर जिले के नगर कस्बे में अज्ञात चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में घुसकर हजारों रुपए के बिजली के सामान को पार कर लिया. चोरी की वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. नगर कस्बे के जलेबी चौक स्थित गोगाजी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक ने बताया कि वह शाम को अपनी दुकान को बंद करके घर चले गए थे. मंगलवार को सुबह किसी ने सूचना दी कि दुकान के दरवाजे की कुंडी टूटी पड़ी है, जिस पर वह आए और अंदर जाकर देखा तो दुकान में सामान बिखरा पड़ा था और करीब 25 हजार रूपए का बिजली का सामान गायब मिला. घटना की सूचना पुलिस को दी गई फिलहाल पुलिस चोरों को तलाश में जुटी हुई है. (रिपोर्ट- शिवकुमार वशिष्ठ)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2S830dx

No comments:
Post a Comment