राजस्थान में भी ठंड अपना रौद्र रूप दिखा रही है. सिरोही जिला स्थित प्रदेश की पर्वतीय पर्यटन नगरी माउंट आबू इन दिनों ठंड के आगोश में है. वहां का पारा लगातार गिरता जा रहा है. माउंट आबू में मंगलवार को भी पारा जमाव बिंदु से भी नीचे पहुंच गया. मंगलवार को का न्यूनतम तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया. शहर के कई इलाकों में बर्फ जम गई और इस ठंड के बाद पर्यटक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. पहले से ही देश के कई हिस्सों से पर्यटक माउंट आबू आकर इस गुलाबी सर्दी का मजा ले रहे हैं. ऐसे में दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं प्रदेश की सीमा से लगते हुए राज्यों के पर्यटक माउंट आबू आ रहे हैं और सर्दी का आनंद ले रहे हैं. (रिपोर्ट- शरद)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2EtcV9u

No comments:
Post a Comment