बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र स्थित बागीदौरा कस्बे में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया, लेकिन चोरों को सफलता नहीं मिल पाई. बागीदौरा कस्बे में दो शो रूम, एक दुकान व एक मकान के ताले तोड़े दिए. चोरों ने काफी देर तक प्रयास किए लेकिन कही नकदी नहीं मिली. एक शो रूम के ताले तोड़ने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. चोर आराम से शो रूम का शटर तोड़ते दिखाई दे रहे हैं. सफलता नहीं मिलने पर चोर एफबीआई के एटीएम के पास खड़े थे. पुलिस गश्त को देखकर चोर बाइक पर सवार होकर नौगामा रोड की ओर भाग गए.इसके अलावा गढी थाना क्षेत्र के गढी गांव में चोरों ने एक मकान से करीब पांच लाख की नकदी और जेवरात पार करने मे सफल रहे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2K7D25Q

No comments:
Post a Comment