श्रीगंगानगर में नशीली दवा के तस्करों के खिलाफ पुरानी आबादी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली और जयपुर से सामान की आड़ में बसों में नशीली गोलियां व कैप्सूल सीमावर्ती श्रीगंगानगर शहर में भेजे जा रहे हैं. दिल्ली से नशे की भेजी गई खेप जब्त करके श्रीगंगानगर पुलिस ने दिल्ली निवासी मुख्य सप्लायर सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 81,120 नशीली गोलियां व कैप्सूल सहित पुरानी आबादी निवासी रमनदीप बत्रा और दिल्ली के शकूर बस्ती निवासी मुकेश को गिरफ्तार किया है. तस्कर मुकेश कुमार ने रविवार शाम को दिल्ली की एक बस बुक करवा कर नशीली दवाओं के दो कट्टे रखे थे. खुद किसी दूसरे वाहन में सवार होकर श्रीगंगानगर पहुंच गया था. उसने स्थानीय तस्कर रमन बता को बुलाकर बस से नशीली दवा की खेप कार में रखवाई और चुपचाप सप्लाई देने निकल पड़े . इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुरानी आबादी पुलिस ने दोनों को नशीली दवा व कार सहित दबोच लिया . पुलिस अब इनके दिल्ली और जयपुर के कनेक्शनों की जांच कर रही है. (रिपोर्ट- राकेश मितवा)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2A3Et26

No comments:
Post a Comment