भीलवाड़ा के स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेराबाद गांव में एक बोटलिंग प्लांट पर छापा मारा, जहां पर बिना स्वीकृति के आईएसओ सर्टिफायड पानी की बोटलिंग की जा रही थी. विभाग ने यहां से करीब 3 हजार 6 सौ बोतलें सीज की हैं. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जे.सी.जीनगर ने कहा कि हम आईएसओ विभाग से एक शिकायत प्राप्त हुई कि खेराबाद ग्राम में श्री सगस बेवरेज पर बिना अनुमति के पानी बोटलिंग किया जा रहा है. इस शिकायत पर हमने यहां पर छापा मारा तो यहां पर करीब 3 हजार 6 सौ पानी की बोतलें मिलीं. जिन पर सरोवर नाम लिखा हुआ है और इन पर आईएसओ का मार्का भी लगा हुआ है. जीनगर ने यह भी कहा कि कम्पनी ने आईएसओ का मार्क का लाइसेंस ले रखा था लेकिन यह 2017 में ही एक्सपायर हो गया था.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Rs5JxC

No comments:
Post a Comment