हनुमानगढ़ जिले के नोहर में रात को सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. नोहर के अरड़की बस स्टैंड के पास रात को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठियों से मारपीट की जिसमें एक महिला बादो देवी सहित पांच लोग घायल हो गए. दूसरे पक्ष का आरोप है कि बादो देवी के परिवार ने उनके पक्ष के शेर सिंह को घर के बाहर रोककर उनसे मारपीट की. इस संबंध में नोहर चिकित्सालय में भर्ती दोनों पक्षों के घायलों बादो देवी और शेर सिंह ने एक-दूसरे पक्ष पर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PAvmPH

No comments:
Post a Comment