कांग्रेस की प्रदेश सचिव कृष्णा पूनिया का खेरू गांव के लोगों ने फलों से तौलकर स्वागत किया. इस अवसर पर महिलाओं ने उनका स्वागत माला पहनाकर किया. कृष्णा पूनिया ने कहा कि वर्तमान में गांव आजादी के इतने साल के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. राजनेता सिर्फ चुनावों में ही गांव आते हैं, उसके बाद सुध नहीं लेते. पूनिया ने कहा कि आज शिक्षा की बहुत आवश्यकता है. हमें बेटियों को दहेज नहीं शिक्षा देनी होगी. गांव से निकलकर गोल्ड मेडल लाने के बीच जो परेशानियां आती हैं, उन्हें वह भली भांति जानती हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने एक भी ऐसा कार्य नहीं किया जिससे महिलाओं व गांव के लोगों को फायदा हो सके.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PFyDNs

No comments:
Post a Comment