डूंगरपुर जिले के बिछीवाडा थाना क्षेत्र में एनएच-8 पर भुवाली पेट्रोल पंप के पास केमिकल के ड्रम लेकर जा रहा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद ट्रॉले में आग लग गई जिसके बाद आग से ट्रॉले में केमिकल से भरे ड्रमों में विस्फोट हो गया. विस्फोट के बाद ड्रमों के ढक्कन उछल कर पेट्रोल पंप पर जाकर गिरे. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहींं हुआ. आग की सूचना पर बिछीवाड़ा पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. आग से पूरा ट्रॉला जलकर राख हो गया. घटना के बाद पुलिस ने अहमदाबाद से उदयपुर व उदयपुर से अहमदाबाद जाने वाले ट्रैफिक को डूंगरपुर की ओर डायवर्ट किया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2qwApmd

No comments:
Post a Comment