अवैध रूप से ऊंटों का परिवहन कर रहा एक ट्रक मेगा हाईवे पर रतनगढ़ के जालान कॉलेज के पास असंतुलित होकर पलट गया. ट्रक पलटने से सात ऊंटों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. ट्रक में 13 ऊंट थे. सूचना पाकर सब इंसपेक्टर सुरतान सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक व खलासी को हिरासत में ले लिया. ऊंटों का मुंह व पैर बांधकर इन्हें हनुमानगढ़ से हैदराबाद ले जाया जा रहा था. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों जनों से पूछताछ की जा रही है. प्रथम दृष्टया ऊंटों को अवैध रूप से हनुमानगढ़ से हैदराबाद लेकर जाने की बात सामने आई है. घटना के बाद पलटे ट्रक को सीधा करते समय शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे ट्रक में आग लग गई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2qp7n7Z

No comments:
Post a Comment