हरियाणा से मुंबई जा रहे अवैध शराब के ट्रक को देर रात हरमाड़ा थाना पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान पकड़ा और जब्त कर लिया. हरमाड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी की एक ट्रक जिस में बड़ी मात्रा में अवैध शराब है, वह देर रात दौलतपुरा टोल नाके से निकलने वाला है. इस पर पुलिस ने अपनी टीम तैयार कर ट्रक को पकड़ा जिसमें से तकरीबन एक हजार से अवैध शराब के कार्टन बरामद हुए. ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. चालक ने बताया कि वह ट्रक को हरियाणा से मुंबई ले जा रहा है. उसे नहींं पता कि यह माल किसका है और किसके पास जाना है. हरमाड़ा थाना पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2QdMpnw

No comments:
Post a Comment