टोडाभीम से कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर के विरोध में असंतुष्ट कांग्रेसियों और युवाओं ने नादौती में रैली निकालकर विधायक का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया. इस दौरान असंतुष्ट कांग्रेसियों ने विधायक घनश्याम मेहर को दोबारा कांग्रेस का विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने का भी विरोध किया. प्रदर्शन के दौरान असंतुष्ट कांग्रेसियों व युवाओं ने विधायक पर भ्रष्टाचार और आमजन की उपेक्षा और क्षेत्र में विकास नहींं करवाने के भी आरोप लगाए. कांग्रेसियों ने बताया कि विधायक घनश्याम मेहर के स्थान पर कांग्रेस जब तक दूसरा प्रत्याशी घोषित नहीं करती उनका विरोध जारी रहेगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2P6xevS

No comments:
Post a Comment