हिण्डौन सिटी के श्रीमहावीरजी स्थित श्री दिगम्बर जैन महिला महाविद्यालय समिति की ओर से कॉलेज व स्कूल की 600 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया. समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र के गोधा व मंत्री चन्द्रप्रकाश ने बताया कि श्रीमहावीरजी में स्वर्गीय कमलाबाईजी द्वारा स्थापित श्री दिगंबर जैन आदर्श महिला संस्कृत पीजी महाविद्यालय में समिति की ओर से करीब 600 बालिकाओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया. उन्होने बताया कि साइकिल मिलने से स्कूल व कॉलेज की छात्राओं को आने- जाने में सहूलियत मिल सकेगी. साइकिल पाकर बालिकांएं काफी खुश नजर आईं. इस दौरान समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे. समिति अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने छात्राओं से मन लगाकर पढाई करने और संस्कारवान बनने की अपील की.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Rod8iz

No comments:
Post a Comment