गांधी जयंती के अवसर पर मंगलवार को जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जयपुर स्थित सचिवालय में भी गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, पुलिस आयुक्त संजय अग्रवाल, मंत्री कालीचरण सराफ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान सभी गणमान्य लोगों ने गांधीजी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, वहीं सचिवालय में गांधीजी को भजन व गीतों के जरिए उनको याद किया गया. इस अवसर पर उनका प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम भी गाया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2RodpC7

No comments:
Post a Comment