गांधी जयंती पर धौलपुर में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 3 October 2018

गांधी जयंती पर धौलपुर में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

धौलपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर जिला अस्पताल में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया. कार्यक्रम में ब्लड बैंक प्रभारी मुकेश शर्मा ने कहा कि रक्त को किसी फैक्टरी में नहीं बनाया जा सकता और मेडिकल साइंस में रक्त का कोई भी विकल्प नहीं है. इसलिए प्रत्येक मनुष्य को रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि आप का दिया हुआ रक्त किसी का जीवन बचा सकता है. इस अवसर पर पीजी कॉलेज के प्राचार्य वीके कुलश्रेष्ठ ने कहा कि समाज में रक्तदान को लेकर ढेरों भ्रांतियां फैली हुई हैं, रक्तदान करने से शरीर पर किसी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता बल्कि नया रक्त बनने की प्रक्रिया गति पकड़ती है और शरीर स्वस्थ बना रहता है. इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष अनिवार्य रूप से रक्तदान करते रहना चाहिए. शिविर में पीजी कॉलेज, कन्या महाविद्यालय, महारानी कॉलेज और एसएन कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने 48 यूनिट रक्तदान किया और सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2P6wQ0o

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages