जोधपुर में बना देश का दूसरा सबसे लंबा फुट ओवर ब्रिज - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 4 January 2019

जोधपुर में बना देश का दूसरा सबसे लंबा फुट ओवर ब्रिज

जोधपुर रेलवे स्टेशन ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. देशभर में स्वच्छता के मामले में पहला स्थान हासिल करने के बाद अब उत्तर पश्चिम रेलवे ने सबसे लंबा फुट ओवर ब्रिज बनाने का भी रिकॉर्ड जोधपुर ने बना लिया है. पांच करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ 286 मीटर लंबा फुट ओवरब्रिज अब जोधपुर की एक और पहचान बन गया है. शहर की उपनगरीय भगत की कोठी स्टेशन के दूसरे द्वार को डीजल शेड रोड पर खोलने के लिए यह फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है. यह 286 मीटर लंबा है जो दूसरे गेट के सर्कुलेटिंग एरिया से भगत की कोठी रेलवे स्टेशन की तरफ बने तीनों प्लेटफॉर्म को जोड़ रहा है. इस ब्रिज के बनने से चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, सरदारपुरा, शास्त्री नगर, भीतर शहर की ओर से यात्रियों को काफी सुविधा होगी. यात्रियों को अभी डीजल शेड से पाली रोड पर स्थित स्टेशन के मुख्य गेट तक करीब 3.5 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है. (रिपोर्ट- ललित)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2TqhdCL

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages