चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध बजरी दोहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को अवैध बजरी से भरे तीन डम्पर व पांच ट्रैक्टर जब्त किए. जिला मुख्यालय स्थित खनन विभाग कार्यालय की टीम ने जिले के कपासन, आकोला, उमण्ड सहित विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बजरी खनन पर रोक लगाने के उद्देश्य से सघन जांच अभियान चलाते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र में बजरी से भरे तीन डम्पर व एक ट्रैक्टर और चंदेरिया थाना क्षेत्र में चार ट्रैक्टर जब्त कर संबंधित थाने में वाहनों को रखवाते हुए चालान काटा. जब्त वाहनों में प्रत्येक डम्पर मालिक से एक-एक लाख व ट्रैक्टर मालिक से 25-25 हजार का जुर्माना राशि वसूली जाएगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2CNGuBj

No comments:
Post a Comment