अलवर शहर में सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद कानून यानी कोटपा एक्ट के तहत पुलिस प्रशासन ने एक अभियान चलाया ,इस अभियान के तहत शहर के पब्लिक प्लेस पर हो रहे धूम्रपान पर कार्रवाई की गई. पुलिस ने इस अभियान की शुरुआत पुलिस कंट्रोल रूम से की और मुख्य बाजार से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के बाहर तक हुई. इस कार्रवाई में कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल और आरपीएस ऋचा तोमर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे. पुलिस की टीम ने इस कार्रवाई के तहत चार लोगों को पकड़ा, जिन्हें कोतवाली थाने पर भेज दिया गया. सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल ने बताया कि शहर में पुलिस की तरफ से अभियान चलाया गया है. इस अभियान में पब्लिक प्लेस पर बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू और शराब का सेवन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ऐसी जगहों पर धूम्रपान करने वाले लोगों पर 200 रुपये जुर्माना कर रही है और दुकानों पर बिक रहे गुटखे, तम्बाकू और सिगरेट आदि समान को जब्त कर रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2CPKvFL

No comments:
Post a Comment