करौली जिले के हिण्डौन में पेयजल योजना के प्रोजेक्ट मेंं भ्रष्टाचार का जब न्यूज़ 18 राजस्थान ने खुलासा किया उसके बाद से जलदाय विभाग हरकत मेंं आ गया है. जलदाय विभाग मुख्यालय ने हिंडौन पेयजल प्रोजेक्ट की घटिया पाइप लाइन का दोबारा सैेपल लेने के आदेश जारी किए हैं. जलदाय विभाग ने इस संबंध मेंं ठेकेदार फर्म विष्णु प्रकाश पुंगलिया को नोटिस जारी कर घटिया पाइप लाइन के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं. अधिशाषी अभियंता हिण्डौन ने विष्णु प्रकाश पुंगलिया फर्म को हिण्डौन प्रोजेक्ट मेंं लगाई गई पाइप लाइन और बोरवेल के सैंपल लेने के लिए नोटिस जारी किया है. नोटिस के बाद हिण्डौन प्रोजेक्ट मेंं भ्रष्टाचार की आरोपी फर्म मेंं हड़कंप मच गया है. जलदाय विभाग के नोटिस के बाद संबंधित फर्म ने घटिया पाइप लाइन के सैंपल लेने मेंं आनाकानी की है. फर्म ने सैम्पल लेने पर मजबूर करने पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को अदालत मेंं घसीटने की चेतावनी दी है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2RRt6p1

No comments:
Post a Comment