जयपुर में जीआरपी थाना पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान नागौर निवासी बनवारी सोनी के पास एक झोले से 18 लाख रुपए जब्त किए. पूछताछ में बनवारी कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया, जिस पर पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की. जीआरपी थाना प्रभारी सम्पत सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को लेकर एडीजी रेलवे ने निर्देश दिए हैं कि ट्रेनों की चेकिंग की जाए और बदमाशों को पकड़ा जाए. इसी कड़ी में चेकिंग के दौरान बनवारी सोनी पुलिस के हाथ लगा जिसके पास से 18 लाख रुपए नकद जब्त किए गए. इस संबंध में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 102 के तहत मामला दर्ज किया है और इनकम टैक्स को जानकारी दे दी है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2CLfQIp

No comments:
Post a Comment