चूरू मेंं विश्व बालिका दिवस पर गुरुवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर से इस मौके पर स्कूली बालिकाओं की रैली निकाली गई. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ निकाली गई इस रैली को जिला एवं सेशन न्यायधीश अयूब खान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर जिला कलेक्टर संदेश नायक, एसपी यादराम फांसल, एसडीएम श्वेता कोचर सहित न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे. यह रैली कोर्ट परिसर से स्टेशन रोड होते हुए धर्म स्तूप पहुंची. इस अवसर पर सबने बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2CIbVfh

No comments:
Post a Comment