सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की पालनहार योजना एवं मुख्यमंत्री हुनर विकास योजना से आमजन को जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है. देश और दुनिया में अपनी विशिष्ठ पहचान बनाने वाली पालनहार योजना के क्रियान्वयन को सही ढंग से आगे बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है. ओटीएस में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विभाग के सौ से ज्यादा अधिकारियों को इन योजनाओं की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है. विभाग की ओर से योजनाओं को सुचारू ढंग से लागू करने के लिए विभागीय अधिकारियों से मंत्रणा की जा रही है. गौरतलब है कि पालनहार योजना में अब तक ढाई लाख से ज्यादा बच्चों को शामिल किया जा चुका है जिससे इस योजना के चौतरफा प्रशंसा की जा रही है. (रिपोर्ट- राकेश शर्मा)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2LAZoOJ

No comments:
Post a Comment