अलवर जिले में गुरुवार को कंपनी बाग में छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) का 49 वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर जिला अध्यक्ष पंकज सांवरिया ने झंडारोहण करके फेडरेशन के आंदोलनों के तहत शहीद हुए छात्र नेताओं को नमन किया. इस दौरान फेडरेशन के राज्य सचिव मंडल के प्रभारी पवन बेनीवाल व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. जिला अध्यक्ष पंकज सांवरिया ने बताया कि एसएफआई का स्थापना दिवस देशभर में मनाया जा रहा है. महंगी शिक्षा का विरोध व रोजगार के नारे को लेकर 1970 में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया का गठन किया गया था. तभी से ही फेडरेशन की ओर से महंगी शिक्षा का विरोध शिक्षा का निजीकरण व रोजगार के नारे को लेकर फेडरेशन की ओर से देशभर में आंदोलन किए गए जिसमें ढाई सौ से अधिक छात्रों ने बलिदान दिया है. उन्हें नमन किया गया है . (रिपोर्ट- राजेन्द्र प्रसाद शर्मा)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2rWF8OJ

No comments:
Post a Comment