अलवर, दौसा व सवाईमाधोपुर जिलों की सेना भर्ती दौड़ 2 जनवरी से 12 जनवरी तक अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगी. सेना भर्ती अधिकारी कर्नल मोहनेश सिंह ने बताया कि सोल्जर जीडी, सोल्जर क्लर्क/एसकेटी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती में अलवर, दौसा एवं सवाईमाधोपुर के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि हवलदार सरवेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर में केवल राजस्थान के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. सेना भर्ती की तैयारी में अकेले अलवर जिले से हजारों युवा तैयारी कर रहे हैं. मत्स्य सॉल्जर डिफेंस एकेडमी के निदेशक ओमदेव का कहना है कि सेना में हर साल बड़ी संख्या में अलवर के युवाओं का चयन होता है. (रिपोर्ट- राजेंद्र प्रसाद शर्मा)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2rXrn24

No comments:
Post a Comment