अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशरपुर गांव में बदमाशों ने हथियार के बल पर शराब ठेकेदार और उसके कर्मचारियों को बंधक बना लिए और करीब 8 लाख रुपए की शराब और नकदी लेकर फरार हो गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. शराब के ठेके पर सो रहे कालूराम और खेमचंद ने बताया कि वे रात को शटर लगा कर सो रहे थे. रात में करीब डेढ़ बजे गाड़ी में सवार होकर बदमाश आए और उन्होंने शटर तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया और उन्होंने पिस्टल उनकी कनपटी पर लगा दी और उनके हाथ पैर बांध कर उन्हें पटक दिया और गाड़ी में शराब भर कर ले गए. अलवर जिले में पिछले एक सप्ताह करीब 15 बड़ी वारदातें सामने आ चुकी है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2POPBVR

No comments:
Post a Comment