राफेल विमान के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बुधवार को भाजपा ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया. भाजपा ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म करने की मांग की. अजमेर में भी भाजपा शहर और देहात इकाई ने डाक बंगले से पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. भाजपा नेताओं ने राफेल के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद राहुल गांधी के आरोपों को झूठा बताते हुए सूचना मुहैया कराने वाले का नाम सार्वजनिक करने और देश से माफी मांगने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा. भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन में विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक शंकर सिंह रावत, विधायक रामस्वरुप लांबा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे. (रिपोर्ट- अभिजीत)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2UW8ee9

No comments:
Post a Comment