कोटा में एक दिन में 321 मामलों का निस्तारण करके वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले एडीएम सिटी पकंज कुमार ओझा को बुधवार को वर्ल्ड रिकार्ड टीम की ओर से सर्टिफिकेट सौंपा गया. एडीएम-सिटी ओझा ने 4 दिसम्बर को एक दिन में 321 मामलों का निस्तारण कर विश्व कीर्तिमान बनाया था. सीआरपीसी की धारा 107, 110, 116 व 151 के बहुत सारे मामले लंबित थे. शान्ति भंग करने के 321 मामलों का निस्तारण उन्होंने एक ही दिन में कर दिया था. इससे पहले भी ओझा एक दिन में सर्वाधिक मामलों का निस्तारण करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. (रिपोर्ट- ओमप्रकाश)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2UUm40G

No comments:
Post a Comment