नागौर के अलाय-चिला रेलवे फाटक के बीच रेलवे ठेकेदार की लापरवाही सोमवार को भारी पड़ सकती थी. रेलवे के ठेकेदार नेे बिना ब्लॉक लिए ही ट्रैक पर जेसीबी मशीन से काम चालू कर दिया और इसी दौरान हावङा एक्सप्रेस आ गई. ट्रैक किनारे काम कर रही जेसीबी ने ट्रैक से गुजर रही ट्रेन को एक साईड से अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में ट्रेन के एसी कोच सहित तीन से अधिक डिब्बो को नुकसान पहुंचा. इस हादसे में गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रेन भी पटरी से नहीं उतरी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. हादसेे के बाद काफी देर तक ट्रेन खड़ी रही. रेलवे के अधिकारियो को घटना की जानकारी देने व वस्तु स्थिति बताने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CjehSN

No comments:
Post a Comment