साधु संतों ने भरतपुर की ऐतिहासिक सुजान गंगा नहर को स्वच्छ करने की मांग एक बार फिर उठाई है. सोमवार को सैकड़ों साधु-संतों ने किला स्थित श्री शनिदेव मंदिर से सुजान गंगा नहर के चारों तरफ होकर एक रैली निकाली और आम जनता को नहर बचाओ, स्वच्छता और गौमाता को बचाने को लेकर जागरूक किया. रैली का शुभारंभ लुधावई बड़े हनुमान मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्रीराम दास जी महाराज ने किया. इस मौके पर समाजसेवी गिरधारी तिवारी के अलावा सैकड़ों की संख्या में साधु-संत मौजूद रहे और उन्होंने स्वच्छता के लिए लोगों का जागरूक किया. (रिपोर्ट- शिवकुमार वशिष्ठ)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2SPgNpa

No comments:
Post a Comment