करौली में राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ के पदाधिकारियों और छात्रों ने महाविद्यालय का मुख्य गेट बंद कर प्रदर्शन किया. इस दौरान सबने प्राचार्य पर मनमानी करने सहित कई आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य छात्र नेताओं से अभद्र व्यवहार करते हैं. वे छात्रों की समस्याओं की सुनवाई नहीं करते और संघ पदाधिकारियों को किसी भी प्रकार की सुविधा देने से भी कतराते हैं. छात्र नेता जब छात्रों की समस्याओं को लेकर बात करते हैं तो आए दिन कॉलेज से बाहर निकालने की धमकी देते हैं. उसी को लेकर सोमवार को प्रदर्शन हुआ और इस दौरान छात्रसंघ पदाधिकारियों की प्राचार्य से भी कहासुनी हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छात्रों को हटाकर महाविद्यालय का गेट खुलवाया. (रिपोर्ट- धर्मेंद्र)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2SWwj2N

No comments:
Post a Comment