अलवर जिले में स्वाइन फ्लू का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है. अलवर जिले में इस वर्ष स्वाइन फ्लू से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 52 लोग स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव पाए गए हैं. लगातार पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला जारी है. स्वास्थ्य विभाग केवल लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है. सर्दी के शुरू होते ही जिले में स्वाइन फ्लू का प्रभाव बढ़ने लगा है. अलवर ने अब तक 712 मरीजों के सैंपल लिए गए. इनमें से 12 पॉजिटिव निकले. अलवर में अब तक स्वाइन फ्लू से 7 लोगों की मौत हो चुकी है. 2 दिन पहले भी अलवर शहर की एक महिला में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिला. महिला शादी में दौसा गई थी वहां तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया जहां स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. (रिपोर्ट- राजेंद्र प्रसाद शर्मा)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ChjlqI

No comments:
Post a Comment