अजयमेरु लेडीज सोशल सोसायटी की ओर से सोमवार को महिला एवं बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताए. मनुहार गार्डन में आयोजित मेले में सोसायटी की सदस्यों ने डांस के जरिए मनोरंजन किया और बाद में वहां लगी स्टॉल से खाने- पीने की वस्तुएं खरीदीं. मेले की सबसे ख़ास बात यह रही कि इसमें दिव्यांग बच्चों को भी बुलाया गया. खेलों के जरिए उनका उत्साहवर्धन किया गया. मेले में सोसायटी ने सभी बच्चों को खाना खिलाया और उनको गिफ्ट दिए, जिन्हें पाकर उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा. (रिपोर्ट- दीपक दाधीच)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2SWA7RI

No comments:
Post a Comment