मिस इंडिया यूनिवर्स जोन एवं मिसेज इंडिया टैलेंटेड -2018 का खिताब अपने नाम कर पहली बार घर आईं कोटा की रीता शर्मा का कई सामाजिक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया. कई फिल्मों और धारावाहिको में काम कर चुकीं मॉडल और करियर काउंसलर रीता शर्मा ने पुणे में दो खिताब अपने नाम कर कोटा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई. रीता शर्मा पहले मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन फाइनलिस्ट भी थी और अब रीता ने मिस इंडिया यूनिवर्स जोन एवं मिसेज इंडिया टैलेंटेड 2018 का खिताब अपने नाम किया है. रीता शर्मा अगले कुछ माह में फेमिना मिसेज इंडिया एवं अंतरराष्ठ्रीय स्तर पर फिलीपींस में इंडिया को रिप्रेजेंट करेंगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2qoA84t

No comments:
Post a Comment