कोटा शहर बुधवार की रात पंजाबी भांगड़ा पर झूमा. मौका 125वें राष्ट्रीय दशहरे मेले में पंजाबी नाइट के धमाल का था, जिसमें पंजाबी सिंगर गैरी संधु ने पंजाबी, राजस्थानी व रीमिक्स गीतों की नॉन स्टॉप झड़ी लगाते हुए धूम मचा दी. दर्शक भी शांत नहींं रहे दर्शकों ने भी गैरी की आवाज व ढोल नगाड़ों की धुनों पर जमकर डांस किया. इस मौके को महिला दर्शकों ने भी हाथ से नहींं जाने दिया. वे भी जमकर नाचीं या यूं कहें तो युवा वर्ग पर संधु छा गए. कोटा दशहरे मेले के विजयश्री रंगमंच पर पंजाबी नाइट धमाल का यह कार्यक्रम रात 12 बजे तक चला. गैरी ने इस मौके पर शायरी भी की.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Qcc8g9

No comments:
Post a Comment