भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश के अनुपालन में चित्तौड़गढ़ जिला प्रशासन स्वीप अभियान के तहत लगातार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक करने में जुटा है. गुरुवार को जिला परिवहन विभाग के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया. रैली में दोपहियाव चौपहिया वाहनों के साथ बसें भी शामिल थीं, जिन पर स्वीप अभियान के बैनर लगे हुए थे. रैली परिवहन विभाग से प्रारंभ हुई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर परिषद के आॅडिटोरियम तक पहुंचकर पूरी हुई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Qd9Du5

No comments:
Post a Comment