भरतपुर के कंपनी बाग स्थित डिस्ट्रिक्ट क्लब में पांच दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ हुआ.स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी पुष्कर मित्तल रहे. केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य नेमसिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. स्पोर्ट्स मीट के पहले दिन चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत टेबल टेनिस, बैडमिंटन, टेनिस और चेस की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने आगामी 7 दिसंबर को मतदान करने की अपील की और मत के महत्व को समझाया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Qd9tmt

No comments:
Post a Comment