करौली जिले के नादौती के गुढाचंद्रजी राजपुर मार्ग पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा सड़क निर्माण कार्य ग्रामीणों ने बंद करा दिया. इस दौरान उन्होंने संवेदक पर घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने संवेदक पर रोरी, गिट्टी के स्थान पर काली मिट्टी का उपयोग कर सड़क निर्माण का कार्य कराने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया . इस दौरान ग्रामीणों ने नादौती उप जिला कलेक्टर सहित उच्चाधिकारियों को भी घटना सेअवगत कराया. सड़क निर्माण कार्य रुकवाने व ग्रामीणों के आक्रोश से डर कर संवेदक मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों का आरोप है कि उच्च अधिकारियों को कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहींं हुई है, जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Q9Zqic

No comments:
Post a Comment