भरतपुर के केंद्रीय विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय लोक गायक बुंदू खान ने सूफी अंदाज में अपने गायन की प्रस्तुति देकर संमा बांध दिया. कलाकार बुंदू खान के गाए गए गीतों पर स्कूली बच्चे झूमने को मजबूर हो गए और बच्चों ने उनकी ताल में ताल मिला कर कलाकारों का मनोबल बढ़ाया. स्पिक मैके की विरासत श्रृंखला के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम में निबूड़ा निबूड़ा फेम गायक बुंदू खान ने राजस्थानी लोक कला की संस्कृति से रूबरू कराया और बाड़मेर की प्रसिद्ध लंगा लोक कला को भी मंच से पेश कर तालियां बटोरीं. इसके अलावा उनके साथी कलाकारों ने कालबेलिया नृत्य की भी प्रस्तुति देकर राजस्थानी लोक कला के जीवित मूर्त को मंच पर उतार कर मंत्रमुग्ध कर दिया. इस मौके पर प्राचार्य नेम सिंह , कोऑर्डिनेटर उज्जवल गोपालिया, प्रधानाचार्य हीरालाल के अलावा स्कूल स्टॉ फ और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2qpazQJ

No comments:
Post a Comment