दौसा जिले में नेशनल हाईवे 21 पर गुरुवार को तड़के एक ट्रॉले और डंपर में भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद डंपर में आग लग गई जिसके चलते डंपर पूरी तरह गया. घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया. जिसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक डंपर जलकर खाक हो चुका था. पुलिस ने बताया कि जयपुर से भरतपुर की ओर एक सीमेंट से भरा हुआ ट्रॉला जा रहा था, इसी दौरान पीछे से आ रहे एक डंपर ने ट्रॉले के टक्कर मार दी. इस पूरी घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहींं हुई है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Q9ZoqA

No comments:
Post a Comment