प्रदेश में 7 दिसंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लि एप्रेरित किए जाने को लेकर टोंक जिले में चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत गुरुवार की शाम कैंडल मार्च का आयोजन किया गया .कलेक्ट्रेट से लेकर नेहरू पार्क तक लगभग तीन किलोमीटर लंबे इस कैंडल मार्च को उपजिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश चंद्र शर्मा व स्वीप कार्यक्रम प्रभारी परशुराम धानका नें संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस कैंडल मार्च में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थी व महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकर्ताओं के अलावा शहरवासी भी शामिल हु .पूरे शहर में मतदाताओं को जागरूक करते हुए नेहरू पार्क तक पहुंचे इस मार्च में स्वीप प्रभारी परशुराम धानका व टोंक विधानसभा क्षेत्र के आरओ सीएल शर्मा जगह जगह लोगों से 7दिसंबर को शत प्रतिशत मतदान की अपील करते नज़र आए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2z7Qa6U

No comments:
Post a Comment