जगतपुरा शूटिंग रेंज में हुई रॉयल कप जयपुर की शुरुआत - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 27 October 2018

जगतपुरा शूटिंग रेंज में हुई रॉयल कप जयपुर की शुरुआत

जगतपुरा शूटिंग रेंज पर शुक्रवार से रॉयल कप जयपुर की शुरुआत हुई. इस प्रतियोगिता में शूटिंग की ट्रैप और स्किट प्रतिस्पर्धाएं खेली जा रही हैं. पहले दिन कई नामी-गिरामी खिलाड़ी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मौजूद रहे. इनमें शूटिंग में दो बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट माइकल डायमंड ने शिरकत की तो मानवजीत सिंह, शगुन चौधरी, सीमा तोमर ने हिस्सा लिया. खिलाड़ियों का कहना था कि इस तरह के टूर्नामेंट्स के आयोजन से खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास के मौके मिल पाते हैं. साथ ही यह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सीखने का भी एक प्लेटफार्म साबित होता है. ऐसे में इस तरह के टूर्नामेंट्स की बेहद जरूरत है. शूटिंग की दोनों स्पर्धाओं में यहां एक सौ अस्सी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है. प्रतियोगिता का समापन 28 अक्टूबर को होगा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CIfZ0C

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages