पाली जिले के रोहट उपखंड क्षेत्र के भीलों की ढाणी खुंटाणी में गुरुवार रात को एक कच्चे मकान में आग लग गई. इसमें उसका मकान जल गया. साथ ही उसमें रखा घरेलू सामान व अनाज भी जल गया. अपनी आंखों के सामने घर को जलता देख मासूम बेटी की आंखों से आंसू थम ही नहीं पाए. ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हो पाए. मकान मालिक भुताराम भील परिवार के साथ पाली किसी काम से गया हुआ था. घर पर उसकी बेटी अकेली थी कि अचानक मकान में आग लग गई. देखते ही देखते आग तेज हवा के साथ बढ़ती गई और पूरे मकान को चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने गांव के टैंकर व अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया. रात साढ़े नौ बजे तक आग पर काबू पाया. सूचना मिलने पर पाली से भी दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तब आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Sn88eg

No comments:
Post a Comment