राजस्थान सरकार में मंत्री और सिविल लाइन्स विधायक अरुण चतुर्वेदी की खुशी एक दिन में ही काफूर हो गई. रविवार शाम को मंत्री चतुर्वेदी ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थामने का दावा किया था, लेकिन मंगलवार को उन्हीं कार्यकर्ताओं में से कईयों ने वापस कांग्रेस ज्वॉइन कर मंत्री के दावे की हवा निकाल दी. अरूण चतुर्वेदी के हाथों गले में बीजेपी का दुपटटा डलवाया और बीजेपी की जय जय कार के नारे लगाए थे वो कार्यकर्ता कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाता नजर आया. जयपुर के सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र में अरूण चतुर्वेदी बनाम प्रतापसिंह खाचरियावास की लड़ाई चुनाव से पहले ही युद्ध में बदलने लगी है. बीजेपी ने जिस नवरतन भाट को रविवार को पार्टी ज्वाॅइन कराई वो सोमवार को प्रतापसिंह खाचरियावास के साथ खड़ा नजर आया. साथ में उसने आरोपों की झड़ी भी लगाई कि उसे बहला फुसलाकर मंत्री अरूण चतुर्वेदी के सामने ले जाया गया. उसे नहीं पता था कि उसे बीजेपी ज्वाइन करवाई जा रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2P69k3T

No comments:
Post a Comment