आचार संहिता लगने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे विधायक अपने क्षेत्र में लोकार्पण और शिलान्यास करने में तेजी दिखा रहे हैं. लोकार्पण और शिलान्यास कार्यस्थल पर जाकर नहींं किए जा रहे हैं बल्कि विभिन्न विभागों में जाकर एक जगह ही सामूहिक रूप से लोकार्पण और शिलान्यास करने की औपचारिकता पूरी की जा रही है. मंगलवार को दौसा विधायक शंकर शर्मा ने भी नगर परिषद में जाकर लोकार्पण एवं शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया. मीडिया से विधायक शंकर शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार और विधायक कोष से इतने कार्य करवाए गए हैं जिनका लोकार्पण और शिलान्यास समय पर करना संभव नहींं हो पा रहा है. ऐसे में आचार संहिता को देखते हुए एक साथ सामूहिक रूप से लोकार्पण और शिलान्यास किए जा रहे हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2RlLJ0r

No comments:
Post a Comment