झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे के बस स्टैंड पर एक पुलिस कांस्टेबल ने शराब के नशे में देर रात एक व्यापारी के साथ मारपीट की. पुलिस कांस्टेबल वर्दी पहने ही शराब के नशे में इतना चूर था कि उसने दबंगई दिखाते हुए बेवजह ही मारपीट करने लगा. बकानी निवासी पीड़ित युवक प्रमोद गुप्ता देर रात मेहमानों को लेने के लिए बकानी बस स्टैंड पर आया हुआ था, तभी बकानी थाने में तैनात कास्टेबल मुकेश मीणा नशे की हालत में वहां पहुंचा, प्रमोद गुप्ता जब घर जाने लगा, तो मुकेश ने गाली- गलौज कर उसको रोका और वर्दी का रोब दिखाते हुए प्रमोद की पिटाई करने लगा. इस दौरान बाद में पहुंचे 2 अन्य पुलिसकर्मी और आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर उसको छुड़वाया. सारा मामला गुरुवार सुबह तूल पकड़ा व बाद में सोशल मीडिया पर घटना के फोटो वायरल होने लगे तो पुलिस अधिकारियों ने सारे मामले में कदम उठाते हुए आरोपी कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Ox0waS

No comments:
Post a Comment